Advertisment

टाटा समूह से स्थानीय आदिवासी-मूलवासियों ने की बहाली की मांग

जमशेदपुर-  2019 के चुनावी वायदे के अनुरुप स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग पर झामुमो ने टाटा स्टील के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। झामुमो ने टाटा समूह से दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर बाहरी लोगों को बहाल होने नहीं दिया जाएगा। गुरुवार को झामुमो ने टाटा स्टील के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस संबंध में झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने बताया कि टाटा समूह ने खुली बहाली निकाली है, ताकि बाहरी लोगों को नौकरी दिया जा सके। इससे यहां के स्थानीय आदिवासियों और मूलवासियों की बहाली ही नहीं हो पायेगी। जबकि राज्य सरकार ने साफ तौर पर स्थानीय लोगों को बहाल करने का निर्देश दिया है। महावीर मुर्मू ने टाटा समूह को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर टाटा समूह स्थानीय लोगों की अवहेलना करती है तो टाटा समूह को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. गौरतलब है कि टाटा स्टील ने अप्रेन्टिस सहित कई पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है। इस बहाली में देश के किसी भी राज्य के योग्य युवा आवेदन कर सकते हैं.

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: आदिवासी महोत्सव के मंच से हेमंत सोरेन...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत...

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...