JMM का स्थापना दिवस आज, गिरीडीह में जुटेंगे कार्यकर्ता, CM होंगे शामिल

Giridih: JMM और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का गढ़ कहा जाने वाला गिरिडीह आज झामुमो स्थापना का भव्य उत्सव मनाने जा रहा है। गिरिडीह में आज झामुमो का 53वा स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

JMM का स्थापना दिवस – झंडा मैदान में होगा कार्यक्रम 

बता दें स्थापना दिवस समारोह आज सोमवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में मनाया जाएगा। इसे लेकर पार्टी की ओर से व्यापक तैयारी की गई है।

सीएम हेमंत होंगे शामिल

इस समारोह में आज बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। सीएम हेमंत के साथ उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी। वहीं गिरिडीह विधायक और राज्य के विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित पार्टी के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक समारोह में शिरकत करेंगे। पहली बार झामुमो के अपना मेयर और उप मेयर भी मौजूद रह कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

पहली बार 30 मार्च को होगा समारोह

बता दें पहली बार यह समारोह यहां 30 मार्च को मनाया जा रहा है, जबकि प्रत्येक वर्ष इसे चार मार्च को मनाया जाता रहा है। इस बार चार मार्च को होली रहने के कारण इसकी तिथि में परिवर्तन हुआ है।

पहली बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में यह समारोह मनेगा, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस बार नहीं होगा।

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...