पत्रकार गोलीकांड : ADG ने कहा- मामले की जांच खुद कर रहे हैं अररिया SP

अररिया : बिहार में एक बार फिर से पत्रकार की सरेआम अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई है। इस बार यह घटना अररिया जिला के रानीगंज थाना क्षेत्र में घटी है। दरअसल, सुबह की पहली किरण के साथ करीब साढ़े पांच बजे हथियार बंद अपराधियों ने अररिया निवासी पत्रकार विमल यादव को घर से बुलाकर गोली मार दी। जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इधर, इस घटना को लेकर ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच खुद अररिया SP कर रहे हैं। वो मौक़े पर गए हैं। FSL की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। वैज्ञानिक रूप से पूरे मामले कि जांच की जा रही है। हालांकि ADG इस बात को भी गंभीरता से लेते हुए कह रहे हैं कि चुकी विमल यादव अपने छोटे भाई गब्बू यादव हत्याकांड का भी मुख्य गवाह था। अबतक उसकी गवाही होनी भी बाक़ी है। ऐसे में अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर देना कई सवाल खड़ा करता है। उन सभी सवालों का जवाब इस हत्याकांड के अनुसंधान के दौरान अररिया पुलिस ढूंढेगी और कार्रवाई करेगी। ॉ

बताते चले कि 2019 में अपराधियों ने विमल यादव के छोटे भाई की हत्या कर दी थी। जिसका अनुसंधान और ट्रायल दोनों अभी चल रहा है। अगले कुछ दिनों में विमल यादव की गवाही कोर्ट में होने वाली थी। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों द्वारा लगातार विमल और उनके परिवार पर केस उठा लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी लिखित शिकायत विमल और उनके परिजनों ने स्थानीय पुलिस से लेकर जिले के एसपी से की थी। लेकिन कही से कोई एक्शन नहीं लिया गया और आज अपराधियों ने विमल की हत्या कर दी है। बहरहाल, अब यहां यह देखना अहम होगा कि जो अररिया पुलिस विमल और उनके परिजनों की शिकायत को अनदेखा कर दी। वो विमल के हत्यारे को कबतक गिरफ्तार करती है और विमल के परिजनों को न्याय दिलाती है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img