पटनाः JP Ganga Path
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जेपी गंगा पथ का दौरा किया. पथ पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. साथ ही परियोजना के बचे हुए निर्माण कार्य की पर अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने खाजेकलां घाट और कंगन घाट जाकर जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) के बचे हुए निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली.

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को जेपी गंगा पथ के बचे हुये निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है.
Highlights







