देवघर में भव्य BJP कार्यालय का जेपी नड्डा ने किया विधिवत उद्घाटन

देवघर : देवघर में भव्य भाजपा कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। 24 सांगठनिक जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। गुमला जिला कार्यालय का भी देवघर से ऑनलाइन उद्घाटन हुआ। गुमला में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत सहित गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस है – जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस है। इस अवसर पर हमने उन्हें पुष्पांजलि देकर याद किया। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत की आजादी के पश्चात राजनीति को, सामाजिक न्याय को एक नए रूप में देश के सामने रखा और संविधान में संजोने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इस महान विभूति का तिरस्कार और अपमान किया। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन के अवसर पर gazetted holiday देकर उन्हें सम्मान देने का काम किया और उन्हें भारत रत्न देकर सम्मानित करने का काम किया।

Jha BJP 1 22Scope News

नड्डा ने कहा- मुझे यहां भाजपा कार्यालय के उद्घाटन का सौभाग्य मिला

नड्डा ने कहा कि आज मुझे यहां भाजपा कार्यालय के उद्घाटन का सौभाग्य मिला और यही से ऑनलाइन गुमला के कार्यकर्ताओं से मिलने का भी अवसर मिला। हमें ये ध्यान में रखने की जरूरत है कि ये कार्यालय कोई ऑफिस नहीं है, ये कार्यालय संस्कार देने की जगह है, ये संस्कारों का माध्यम है। यह कार्यालय आम गरीब आदमी के जीवन स्तर को उठाने का माध्यम है। कांग्रेस की राजनीति थी- समाज को बांटो, खंडित करो, वोटबैंक को अलग अलग तरीके से देखो। कांग्रेस की राजनीति तुष्टिकरण की थी। लेकिन मोदी ने इसे पूरी तरह बदल डाला। अब राजनीति रिपोर्ट कार्ड की राजनीति बन गई है। अब काम करने की राजनीति बन गई है, विकास की राजनीति बन गई है।

JP Nadda 22Scope News

झारखंड की स्थिति हेमंत सरकार ने भयावह बना दिया है – बाबूलाल मरांडी

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की स्थिति हेमंत सरकार ने भयावह बना दिया है।कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।चोरी लूट बलात्कार फिरौती की घटनाएं आम हो चुकी है। राज्य में अमन चैन के बिना प्रगति असंभव है। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा नहीं दे रही हेमंत सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा दिया है। युवा महिला किसान सभी की हालत खराब है।किसान औने पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं।

Jha BJP 4 22Scope News

 

पिछले 11 वर्षों में देश का गरीब विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है – आदित्य साहू

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे हालात में राज्य को नहीं देख सकती। भाजपा झारखंड के सर्वांगीण विकास केलिए प्रतिबद्ध है। कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान, दलित व वंचित के विकास के लिए समर्पित है। पिछले 11 वर्षों में देश का गरीब विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि छह दिसंबर का दिन भारत के इतिहास में शौर्य दिवस है। भारत की जनता ने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत व आत्म निर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलना है

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत व आत्म निर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलना है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं। राज्य की डेमोग्राफी घुसौसीठियों से बदल रही। उन्होंने कहा कि भाजपा ही आदिवासी समाज का विकास करती है। अटल ने अलग राज्य दिया, अलग जनजाति मंत्रालय बनाया और संथाली को आठवीं अनुसूची में शामिल किया।

Jha BJP 3 22Scope News

मधु कोड़ा ने कहा- पार्टी की जन जन के बीच लेकर जाना है विकसित झारखंड बनाना है

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पार्टी की जन जन के बीच लेकर जाना है विकसित झारखंड बनाना है। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्थल है। सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह, यदुनाथ पांडेय, अभयकांत प्रसाद, डॉ. रविंद्र कुमार राय सहित विधायक देवेंद्र कुंवर, रणधीर सिंह, नारायण दास और ढुल्लू महतो आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने किया।

यह भी देखें :

देवघर में BJP के कई बड़े नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

देवघर कार्यकर्ता सम्मेलन में बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, डॉ. रविंद्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद, पीएन सिंह, यदुनाथ पांडेय, सांसद निशिकांत दुबे, ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, सुनील कुमार सिंह, अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, अशोक भगत, आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्र, दिलीप वर्ना, मनोज महतो वाजपेयी, सीमा पासवान, कोषाध्यक्ष दीपक बंका कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता, प्रतुल शाह देव, राफिया नाज, रमाकांत महतो, अमित मंडल, विजय चौरसिया, अजय साह, मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, आरती सिंह, पवन साहू, अनवर हयात, किशुन दास, सीता सोरेन, रणधीर सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया और नीरा यादव सहित प्रदेश के 24 सांगठनिक जिलों से जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा पदाधिकारीगण शामिल हुए।

Jha BJP 2 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री के 140 करोड़ के आधारशिला योजना को देखने महाप्रबंधक पहुंचे जमालपुर

मदन सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img