पातेपुर में जेपी नड्डा ने कहा- NDA का मतलब विकास, महागठबंधन का मतलब है विनाश

वैशाली (पातेपुर) : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच हर पार्टियों के नेताओं ने जनसभा की शुरुआत कर दी है। खासकर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) नेताओं ने चुनावी कैंपेन की शुरुआत कुछ दिन पहले से ही कर दी है लेकिन इंडिया गठबंधन के नेताओं का चुनावी दौरा अभी तक शुरू नहीं हुआ है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार तीन दिनों से चुनावी दौरा कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज दो कार्यक्रम है। औरंगाबाद के बाद वह वैशाली जिले के पातेपुर में जनसभा कर रहे हैं। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को पटना पहुंच रहे हैं कल यानी 24 अक्टूबर को दो जनसभा करने वाले हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी का भी कल बिहार में आगमन होने वाला है वह कल समस्तीपुर से चुनावी कैंपेन से शुरुआत होने वाली है।

DIARCH Group 22Scope News

RJD ने 20 साल पहले यहां पूरे 15 साल जंगलराज चलाया – जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आपको बिहार में ‘विकास बनाम विनाश’ में से चुनाव करना है। एनडीए का मतलब विकास है, महागठबंधन का मतलब विनाश है। राजद ने 20 साल पहले यहां पूरे 15 साल जंगलराज चलाया। आज एनडीए सरकार में बिहार सुख, चैन, शांति और अमन के साथ विकास की ओर बढ़ चला है। कांग्रेस ने हमेशा बिहार का अपमान करने का काम किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बोलते हैं कि बिहार के डीएनए से तेलंगाना का डीएनए अच्छा है। इसलिए इस चुनाव में एनडीए को जीता कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है।

JP Vaishali 2 22Scope News

जेपी नड्डा ने कहा- हम बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि हम बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपए की किस्त दी जा रही है। 75 लाख महिलाओं को ये सुविधा दी गई है। नीतीश कुमार ने बच्चियों को साइकिल देने से लेकर स्कॉलरशिप और महिलाओं को आरक्षण देने तक महिलाओं को मुख्यधारा में खड़ा करने का काम किया है।

JP Vaishali 1 1 22Scope News

आज NDA सरकार में बिहार सुख, चैन, शांति, अमन के साथ विकास की ओर बढ़ चला है – नड्डा

जेपी नड्डा ने पातेपुर में कहा कि आज एनडीए सरकार में बिहार सुख, चैन, शांति, अमन के साथ विकास की ओर बढ़ चला है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज बिहार के वैशाली जिले की पातेपुर विधानसभा में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

JP Vaishali 1 22Scope News

JP Vaishali 2 2 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव ऐलान के बाद पहली बार गरजे नड्डा, कहा- बिहार चाणक्य, आर्यभट्ट व भगवान महावीर की भूमि है

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...