JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी। 11 सितंबर को छात्र पदयात्रा निकालेंगे।
JPSC-JSSC Recruitment Reform रांची. जेपीएससी और जेएसएससी नियुक्ति प्रक्रिया में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ चल रही राज्यव्यापी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 10 सितंबर को राजधानी रांची पहुंचेगी। यात्रा के अंतिम चरण को लेकर मंगलवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। इस दौरान यात्रा के समापन कार्यक्रम की जानकारी दी गयी।
JPSC-JSSC Recruitment Reform:11 सितंबर को मोरहाबादी में जुटेंगे छात्र और समर्थक
राम अवतार महतो ने बताया कि 11 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्यभर से छात्रों और समर्थकों का जुटान होगा। यहां भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का स्वागत किया जायेगा। इसके बाद मोरहाबादी मैदान से कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक भव्य पदयात्रा निकाली जायेगी।
पदयात्रा के बाद भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी और इसी के साथ यात्रा का समापन होगा।
Key Highlights
- भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी।
- 11 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में छात्रों और समर्थकों का जुटान होगा।
- मोरहाबादी से बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक पदयात्रा निकाली जायेगी।
- यात्रा के दौरान छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं व सुझावों को संकलित करने का दावा किया गया।
- JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
JPSC-JSSC Recruitment Reform:जिलों में छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं को समझने का दावा
राम अवतार महतो ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले में अध्ययनरत छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझना रहा है। यात्रा के दौरान छात्रों और अभ्यर्थियों से उनके विचार और सुझाव लिये गये तथा उन्हें संकलित किया गया।
उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों और भर्ती व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को पूरे राज्य में उजागर किया गया है। छात्रों से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया गया।
JPSC-JSSC Recruitment Reform:सरकार तक छात्रों की आवाज पहुंचाने का अभियान
राम अवतार महतो ने कहा कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राज्य के छात्रों और अभ्यर्थियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार और अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
प्रेस वार्ता में दीनबंधु मंडल, चंदन रजक, राजीव कुमार और तुलसी समेत अन्य लोग मौजूद थे।


















