Agniveer Recruitment 2026:रांची में 3 सितंबर से Army Recruitment Rally, अग्निवीर के टेक्निकल और GD पदों पर होगी भर्ती

 रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 12 सितंबर तक Army Recruitment Rally होगी। अग्निवीर टेक्निकल, जनरल ड्यूटी और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती होगी।


Agniveer Recruitment 2026 रांची: सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस रांची की ओर से युवाओं की भर्ती के लिए रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगी।

रैली में सेंट्रल कैटेगरी के तहत टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों के साथ अग्निवीर टेक्निकल, जनरल ड्यूटी और ट्रेड्समैन श्रेणी के उम्मीदवारों को शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Agniveer Recruitment 2026:3 और 4 सितंबर को सेंट्रल कैटेगरी की भर्ती

3 सितंबर को सेंट्रल कैटेगरी के तहत सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा, जूनियर कमीशंड ऑफिसर धर्म शिक्षक और हवलदार एजुकेशन आर्मी एजुकेशन कोर के लिए भर्ती रैली होगी।

इस दिन आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस रांची के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों और आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आने वाले जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे।

4 सितंबर को सेंट्रल कैटेगरी में सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट पद के लिए भर्ती होगी। इसमें दानापुर हेडक्वार्टर, आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस कटिहार और गया के अंतर्गत आने वाले जिलों के उम्मीदवारों को शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Agniveer Recruitment 2026:5 और 6 सितंबर को अग्निवीर टेक्निकल भर्ती

5 और 6 सितंबर को अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए भर्ती रैली होगी। इसमें झारखंड के सभी 24 जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

5 सितंबर को बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़ और सिमडेगा के उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

6 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, पलामू, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के उम्मीदवार भर्ती रैली में शामिल होंगे।


Key Highlights

  • रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 12 सितंबर तक भर्ती रैली।

  • 5 और 6 सितंबर को अग्निवीर टेक्निकल की भर्ती होगी।

  • 7 से 11 सितंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती चलेगी।

  • 12 सितंबर को सभी 24 जिलों के युवाओं के लिए ट्रेड्समैन भर्ती।

  • ट्रेड्समैन के लिए 10वीं और 8वीं पास दोनों श्रेणी के उम्मीदवार पात्र होंगे।


Agniveer Recruitment 2026:7 से 11 सितंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती रैली 7 से 11 सितंबर तक चलेगी। जिला वार कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर को रांची, देवघर, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां और गुमला के उम्मीदवार शामिल होंगे।

8 सितंबर को हजारीबाग, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़ और गिरिडीह के अभ्यर्थी बुलाये गये हैं। 9 सितंबर को सिमडेगा, रामगढ़, लातेहार, बोकारो और दुमका के उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

10 सितंबर को लोहरदगा, धनबाद, कोडरमा, गढ़वा और पलामू के युवा शामिल होंगे। 11 सितंबर को चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा और खूंटी के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

Agniveer Recruitment 2026:12 सितंबर को ट्रेड्समैन भर्ती

12 सितंबर को अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए भर्ती रैली होगी। इसमें झारखंड के सभी 24 जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे। ट्रेड्समैन श्रेणी में 10वीं पास और 8वीं पास दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। भर्ती में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...