जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को होगी। 103 पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड 8 अप्रैल से डाउनलोड, दो पालियों में परीक्षा आयोजित।
JPSC PT Exam 2026 रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा नियुक्ति परीक्षा 2025 के तहत प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में होगी। कुल 103 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
JPSC PT Exam 2026:दो पालियों में होगी परीक्षा, समय निर्धारित
जेपीएससी पीटी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जिसमें सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र की परीक्षा होगी।
दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र शामिल रहेगा।
अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है।
Key Highlights
जेपीएससी पीटी परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित
कुल 103 पदों पर होगी भर्ती
परीक्षा दो पालियों में, GS पेपर I और II शामिल
एडमिट कार्ड 8 अप्रैल से ऑनलाइन डाउनलोड
परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक और आईआरआईएस जांच अनिवार्य
JPSC PT Exam 2026:8 अप्रैल से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए पंजीयन संख्या, ईमेल आईडी, फोन नंबर या कैंडिडेट आईडी के साथ पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी 18 अप्रैल तक हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं।
JPSC PT Exam 2026:परीक्षा केंद्र पर जरूरी दिशा-निर्देश
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, स्वहस्ताक्षरित रंगीन फोटो और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक और आईआरआईएस सत्यापन की व्यवस्था की गई है।
ओएमआर शीट पर केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग मान्य होगा।
मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र परिसर में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक की सुविधा के लिए परीक्षा से तीन दिन पहले चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ आवेदन देना होगा।
JPSC PT Exam 2026:किन पदों पर होगी भर्ती
जेपीएससी इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कुल 103 नियुक्तियां करेगा, जिनमें उपसमाहर्ता (28), पुलिस उपाधीक्षक (42), जिला समादेष्टा (2), प्रोवेशन अधिकारी (4), सहायक निदेशक महिला बाल विकास (3), सहायक निबंधक कृषि (2), सहायक नगर आयुक्त (10), काराधीक्षक (2) और सहायक निदेशक सह जनसंपर्क अधिकारी (10) शामिल हैं।
Highlights












