जेएसएससी सीजीएल घोटाला मामला: हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में की जाएगी।

याचिकाकर्ता प्रकाश कुमार की ओर से दायर याचिका में परीक्षा में कथित गड़बड़ी की शिकायत करते हुए न केवल परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है, बल्कि पूरे मामले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में गठित कमेटी से कराने का आग्रह किया गया है।

पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए आज की तारीख तय की थी। इस बीच, हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम (रिजल्ट) के प्रकाशन पर रोक लगा दी है।

याचिका में आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिला है। अब सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जिससे राज्यभर के हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य जुड़ा हुआ है।

रिपोर्टः नीरज आर्या

 

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...