- झारखंड में भाषा शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने गुरुवार देर रात स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा विषय) नियुक्ति परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। यह भर्ती कक्षा 6 से 8 के भाषा विषय के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी।
- 74% पद खाली, केवल 1,059 अभ्यर्थी सफल
कुल 4,991 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में केवल 1,059 उम्मीदवार सफल हो सके। इनमें 100 पारा शिक्षक और 959 गैर-पारा शिक्षक कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं। 3,932 पद खाली रह गए, जो कुल पदों का लगभग 74% है।
- पहले भी गणित- विज्ञान में खाली रह गए थे दो-तिहाई पद
यह पहली बार नहीं है जब बड़ी संख्या में पद खाली रह गए हों। इससे पहले गणित और विज्ञान विषय की भर्ती में भी 5,008 पदों में से मात्र 1,664 पद ही भरे जा सके थे। अब भाषा विषय में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है, जिससे JSSC के सामने चुनौती और बढ़ गई है।