जलजमाव से त्रस्त लोगों ने किया आगजनी और सड़क जाम

दानापुर/सुल्तानगंज : दानापुर नगर परिषद क्षेत्र के गोला रोड व पूर्वी गोला रोड के जलजमाव से त्रस्त लोगों ने गुरुवार की शाम में गोला रोड संत कैरेंस स्कूल के पास आगजनी कर सड़क जामकर प्रदर्शन किया। जाम कर रहे लोगों ने नगर परिषद प्रशासन और पार्षद के विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले नौ दिनों से जलजमाव से लोगों त्रस्त है और जल निकासी के नाम पर परिषद प्रशासन द्वारा मोटरपंप लगाकर जल निकासी केवल खानापूर्ति किया जा रहा है।

बच्चों समेत आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों समेत आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि वार्ड-38 के ज्ञान ज्योति लेन में घुटने भर जलजमाव है। इसके बाद भी निकासी के नाम पर परिषद प्रशासन व एडम एजेंसी द्वारा राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण घरों से निकाला मुश्किल हो गया है और घरों में दुबक कर रहना पड़ रहा है।

पार्षद, मुख्य पार्षद व CO से शिकायत करने के बाद भी हल नहीं निकला

लोगों ने बताया कि पार्षद, मुख्य पार्षद और सीईओ से भी शिकायत करने के बाद भी जल निकासी नहीं हुआ है। जाम की सूचना पर पहुंचे रूपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार व दानापुर पुलिस व परिषद के कनीय अभियंता ने जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। परंतु लोगों जल निकासी करने की मांग पर अड़े हुए थे। कनीय अभियंता ने लोगों को 24 घंटे के अंदर जल निकासी कर लेने का आश्वासन दिया, तब जाकर सड़क जाम हटाया गया।

यह भी देखें :

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने पर गनगनिया, महेशी, अकबरनगर, किशनपुर, खरैहिया और दियारा क्षेत्र वासियों का फसल व घर डुबने पर पलायन कर रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, सीओ रवि कुमार और बीडीओ संजीव कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का क्षेत्रीय दौरा किया। नाव के सहारे महेशी पंचायत के कल्याणपुर, मोतीचक दियारा क्षेत्र सहित अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर राहत सामग्री दिलाने की बात कही।

Sultanganj Pani 22Scope News
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

नीतीश कुमार से मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री दिलाने की मांग की गई – स्थानीय विधायक

इस दौरान स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि सुल्तानगंज विधानसभा के गनगनिया पंचायत, तिलकपुर पंचायत, महेशी पंचायत और किशनपुर पंचायत के लोग बाढ़ प्रभावित हैं। इसके लिए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करते हुए आपदा राहत सामग्री दिलाने की मांग की गई है। वहीं सीओ रवि कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दो जगहों में सामुहिक किचन चलाने की बात कही। जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। वहीं बीडीओ संजीव कुमार ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के सरकारी विद्यालय में शिफ्ट करने की बात कही।

Sultanganj Pani 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ से हर साल लाखों की आबादी होती है प्रभावित, लोगों के सपनों पर पानी…

पृथ्वी कुमार और श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...