Advertisement
Advertisement

जुगाड़ का कमाल, टू व्हीलर के टूकड़े जोड़ जोड़ बना डाली कार

Pakur-कार बनाने का देसी जुगाड़- अगर देखा जाए तो हमारे देश में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है.कुछ लोगों के अंदर तो ये टैलेंट इतना कूट-कूट कर भरा होता है कि देखने वाले भी अपने दातों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएं. खासकर, देसी लोग ये जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ऐसी-ऐसी चीजें बना लेते हैं. जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएंगे. आपने किसी पुरानी कार को मोडिफाई कर उसे नई कार में तब्दील करने का हुनर तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी बाइक के समान से कार में बदलते देखा है आपने? यकीनन नहीं, लेकिन पाकुड़ जिले के हिरणपुर के विश्वजीत पंडित जो कक्षा दसवीं के छात्र हैं. विश्वजीत ने देसी जुगाड़ से ऐसा कर दिखाया है.

judag 2 22Scope News

कार बनाने का देसी जुगाड़, कुल 60,000 में कार तैयार

विश्वजीत ने बाइक के पार्ट्स को खोल कर फोर व्हीलर बना दिया है. इस फोर व्हीलर में बाइक का इंजन से लेकर चक्के लगाए गए हैं. इतना ही नहीं, वो जब अपनी जुगाड़ गाड़ी को सड़क पर निकलाते है तो देखने वाले भी हैरान रह जाते है.
विश्वजीत यह फोर व्हीलर एक लाख रूपए के अंदर बनाने का फैसला लिया है.

इसे बनाने में उसे 1.5 महीने का समय लगा है.

अभी तक इसमें कुल खर्च 60000 हजार रूपये आई है ऐसे में कहा जा सकता है

कि विश्वजीत मैं टैलंट की कोई कमी नहीं है,

बस उन्हें मौका चाहिए. ऐसे लोगों का दिमाग और

नजरिया ही देश बदलने वाला होता है.

वहीं विश्वजीत के पिता ने कहा की देसी टैलंट को सही प्लैटफॉर्म और

मौका मिले तो निश्चित ही ऐसे लोग देश का नाम ऊंचा कर सकते हैं.

ऐसा जुगाड़ आगे चलकर गरीब लोगों के काम आ सकता है,

वे लोग जो महंगे कार नहीं खरीद सकते.

20 साल बाद एक बार फिर से सिंदरी खाद कारखाना से निकला यूरिया

Commercial Advertisment

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...

Bargaon Dham Chhath Preparation: छठ से पहले बड़गांव धाम पहुंचे मंत्री...

Bargaon Dham Chhath Preparation, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। ग्रामीण...