Justice संजीव खन्ना बनेंगे देश के 51वें सीजेआई, आज राष्ट्रपति दिलाएंगी शपथ

नई दिल्ली: भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ रविवार को सेवानिवृत हो गए। अब उनकी जगह Justice संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। सोमवार को सुबह दस बजे एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। इनका कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा। जस्टिस खन्ना देश के कई अहम मामलों की सुनवाई में शामिल रहे हैं और उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले भी दिए।

धारा 370 जारी रखने का फैसला

जस्टिस खन्ना उस पांच न्यायाधीशों के पीठ का हिस्सा थे जिसने भारत सरकार के धारा 370 हटाने के फैसले को बनाये रखा। इसके साथ ही जस्टिस खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने ही देश ईवीएम हटा कर बैलेट से चुनाव कराने की याचिका को निराधार करार दिया और देश में ईवीएम के उपयोग को बरकरार रखा। बता दें कि जस्टिस खन्ना ने ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के लिए जमानत भी दी थी।

प्रोन्नति के बाद पहुंचे थे सुप्रीम कोर्ट

जनवरी 2019 में कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस संजीव खन्ना को प्रोन्नति दे कर सुप्रीम कोर्ट में एलिवेट किया गया था। वे करीब छः महीने तक सुप्रीम कोर्ट के लीगल कमिटी के अध्यक्ष रहे। अभी वे लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेशनल जुडिशियल अकादमी भोपाल के गवर्निंग कौंसिल मेंबर हैं। वे मई 2025 में सेवानिवृत हो जायेंगे। जस्टिस खन्ना का सीजेआई बनने के बाद पहला लक्ष्य लंबित मामलों की संख्या में कमी लाना और न्याय देने में तेजी लाना होगा।

तीसहजारी कोर्ट से शुरू की थी करियर

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म दिल्ली में ही 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने लॉ की पढाई डीयू कैंपस में स्थित लॉ सेंटर से की। वे अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के वकील रहे हैं। उन्होंने आने वकालत की शुरुआत तीसहजारी कोर्ट से शुरू की थी फिर वे दिल्ली हाई कोर्ट में भी वकालत की थी। वर्ष 2004 में वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किये गए और 2005 में दिल्ली हाई कोर्ट में एडहॉक जज बने।

बाद में उन्हें स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया गया। जस्टिस खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे जस्टिस देवराज खन्ना के पुत्र और सुप्रीम कोर्ट के जाने माने न्यायाधीश रहे जस्टिस एचआर खन्ना के भतीजा हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  2025 Assembly Election में नीतीश नहीं करेंगे NDAका नेतृत्व? संजय झा ने दिया दो टूक जवाब
Justice Justice Justice Justice Justice

Justice

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...