2025 Assembly Election में नीतीश नहीं करेंगे NDA का नेतृत्व? संजय झा ने दिया दो टूक जवाब

पटना: बीते दिनों छठ के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा बिहार आये और इसी सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार में दो दौरा प्रस्तावित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरा को विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए खतरा बताया है। विपक्ष ने यह कहना शुरू कर दिया है कि भाजपा बिहार में अब अपना दायरा बढ़ा रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को अलग कर भाजपा के नेताओं के चेहरे के दम पर चुनाव लड़ेगी।

मामले में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एक बार फिर नीतीश कुमार को ही नेतृत्वकर्ता बताया है। संजय झा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा का यह मतलब नहीं है कि नीतीश कुमार को हटाया जाये बल्कि यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार की नजर लगातार बिहार के विकास पर है। 13 नवंबर को प्रधानमंत्री खुद दरभंगा एम्स का शिलान्यास करने आ रहे हैं यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री की नजर उतनी ही मिथिलांचल पर भी है जितनी कि देश और बिहार के विकास पर।

संजय झा ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट हो कर चुनाव लड़ेगा और बिहार में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किये गए विकास कार्यों के आधार पर ही एनडीए के नेता लोगों के बीच वोट मांगने जायेंगे। उन्होंने कहा कि जितना प्यार बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी को करती है उतना ही प्यार मोदी भी मिथिला के जनता को करते हैं। यह बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार देश का दूसरा राज्य है जहां दो एम्स होंगे।

इस दौरान संजय झा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और नाम लिए बगैर कहा कि हाथों में संविधान लेकर लोगों को मुद्दे से भटकाना और झूठ बोल कर वोट लेने की राजनीति काम नहीं आएगी। जनता जानती है कि राज्य का विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। हमलोग अपने काम के आधार पर वोट मांगते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Chirag Paswan ने झारखंड और महाराष्ट्र में किया जीत का दावा, कहा विपक्षी…
Assembly Election Assembly Election Assembly Election Assembly Election

Assembly Election

Saffrn

Trending News

Ranchi Crime News: गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर कारोबारियों से...

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: INDIA Alliance ने दिखाई एकजुटता, बैजनाथ...

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैजनाथ राम और प्रणव झा 8 जून को संयुक्त रूप से नामांकन...

Jharkhand Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल सप्लाई बाधित, रांची समेत कई जिलों के...

झारखंड में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित होने से कई पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं। गुमला, बेड़ो, सिसई समेत कई इलाकों में ईंधन संकट...

NEET UG Re-Exam 2026: NTA ने जारी की City Intimation Slip,...

 NEET UG Re-Exam 2026 के लिए NTA ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त...

Jharkhand Weather Alert: प्री-मानसून Rain ने बढ़ाई चिंता, वज्रपात से तीन...

 झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। वज्रपात से तीन लोगों की मौत हुई है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img