Kaimur: प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की हत्या! शादी से पहले पेड़ पर लटका मिला लड़की का शव

Kaimur: कैमूर से बड़ी खबर आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की हत्या का आरोप सामने आया है। परिजनों ने प्रेमी और उसके घरवालों पर लड़की की हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़की की मई 2026 को शादी होने वाली थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kaimur: 23 मई 2026 को होने वाली थी शादी

बताया जाता है कि ज्योति बड़ाऊ बिन्द से डेढ़ साल से प्रेम करती थी। दोनों एक जाति के थे। गांव भी अलग-अलग था। लड़की के घर वाले शादी करना चाहते थे। शादी भी तय हो गया था। शादी का दिन भी रखा गया 23 मई 2026 को। लग्नपत्री भी बन गया, फिर लड़का ने लड़की से लग्नपत्री मंगवा कर उसे फाड़ दिया, कारण था कि दहेज में लड़के के घर वाले मोटी रकम मांग रहे थे।

Kaimur: दहेज के कारण टूटा रिश्ता

इसको लेकर दोनों परिवार में टकराव हो गया। उसके बाद फिर लड़का-लड़की से बात करने लगा। आज सुबह 4 बजे अपने घर बुलाया मिलने के लिए। इधर लड़की के घर वाले घर में ज्योति को नहीं देखा तो चारों तरफ खोजबीन करने लगे। सुबह 6 बजे पता चला कि लड़की, लड़के के घर गांगोडीह गई है। परिजन पहुंचे तो अपनी लड़की से पूछताछ करने लगे तो लड़की लड़के से शादी करने की बात की।। अभी परिजनों को गया हुआ दो घण्टे भी नहीं हुआ था कि सूचना मिली कि आपकी बेटी की हत्या कर पेड़ पर लटका दिया गया है।

Kaimur: मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजन पहुंचे तो देखा की लड़की के गले में फंदा लगाकर पेड़ में लटकाया गया है। उसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस आकर शव को कब्जे में लेकर भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेजी और जांच में जुटी गई है। अभी तक परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। परिजन पूरे परिवार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने फोन पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...