कैमूर पुलिस ने अवैध समान के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

कैमूर : बिहार के कैमूर से बड़ी खबर है। वाहन जांच के दौरान भगवानपुर थाना की पुलिस ने एक तस्कर को देशी पिस्टल एवं देशी कट्टा, नौ कारतूस एवं वॉकी टॉकी एवं एक चाकू के साथ अधौरा भगवानपुर रोड से गिरफ्तार किया है। जहां गिरफ्तार तस्कर यूपी के बलिया ज़िला के बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी सवर्गीय नारायण साहनी का पुत्र संजय साहनी बताया जाता है।

वहीं इस पर प्रेसवार्ता कर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर भगवानपुर पुलिस के द्वारा भगवानपुर अधौरा रोड में दुधरिया गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी इस की भी वाहन जांच किया गया तो इसके पास से एक देशी पिस्टल, एक कट्टा और नौ कारतूस एवं वाकी टाकी सहित एक चाकू भी बरामद किया गया। जिसके बाद इसे भगवानपुर पुलिस गिरफ्तार कर थाना लाया। इसके खिलाफ भगवानपुर थाना में कांड दर्ज करते हुए इसे न्यायीक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं इसके साथ में एक और व्यक्ति था जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://22scope.com/english-liquor-recovered-in-kaimur-one-arrested/

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img