KAIMUR में फल विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली

कैमूर: बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक फल विक्रेता को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घायल की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बिठवार गांव निवासी फिरोज अंसारी के रूप में की गई।

घायल के परिजनों ने बताया कि वह अपनी साइकिल से रोज की तरह घूम कर फल बेचने के लिए निकला था। इसी दौरान भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया।

घायल को दो गोली लगी है। घायल के पिता नसीरुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह रोज की तरह आज भी फल बेचने साइकिल से निकला था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने फल विक्रेता को गोली मार कर घायल कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बनारस रेफर कर दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RK SINGH आरा से 7 को दाखिल करेंगे नामांकन, जुटेंगे दिग्गज

KAIMUR KAIMUR KAIMUR

KAIMUR

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...