Advertisement
Advertisement

रोहतास की काजल कुमारी बनीं तीन दिन की मुखिया

रोहतास : जिले के नोखा प्रखंड से एक अनोखी खबर सामने आई है. जहां हथिनी पंचायत अंतर्गत उच्चतर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा काजल कुमारी को हथिनी पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह ने तीन दिनों के लिए अपना पद सौंप दिया है. मुखिया काजल कुमारी पद संभालते हीं सक्रिय भी दिख रही है तथा पंचायत के सभी विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों का भी जायजा ले रही हैं.

सभी विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

इस दौरान मुखिया काजल कुमारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के शौचालय, पेयजल, मध्याह्न भोजन सहित छात्रों की उपस्थिति आदि व्यवस्था की जांच कर रही हूं तथा जो भी कमियां सामने आएंगी उसे अपने स्तर से सुधारने का प्रयास करूंगी. पंचायत की प्रधान ने कहा कि अपने कार्यकाल में वे शिक्षा व्यवस्था पर ही ज्यादा केंद्रित है तथा उनका प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक प्रेरित किया जा सके.

mukhiya 22Scope News

जानिए पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह ने क्या कहा

वहीं उक्त पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने विद्यालय में एक प्रतियोगिता आयोजित की थी. जिसमें पंचायत के कई छात्र छात्राएं शामिल हुए. उन्होंने प्रतियोगिता के सफल होने वाले प्रतिभागी को ग्राम सभा की सहमति से पुरस्कार स्वरूप तीन दिनों के लिए मुखिया बनाने का निश्चय किया था. इस प्रतियोगिता में काजल कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया. जिसके फलस्वरूप काजल कुमारी को सोमवार से तीन दिनों के लिए पंचायत प्रधान बनाया गया है.

नौवीं की छात्रा है काजल कुमारी

उन्होंने बताया कि काजल कुमारी द्वारा पंचायत के विकास कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में जो भी सुझाव मिलेगा उसे ग्रामसभा की सहमति से अमल में लाया जाएगा. बता दें कि काजल कुमारी कक्षा नौवीं की छात्रा है. जो रोपहथा गांव निवासी भगवान सिंह की पुत्री है तथा उनकी मां संगीता देवी एक गृहणी है.

रिपोर्ट: दयानंद

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...