सुबह सवेरे बांसघाट काली मंदिर पहुँचे नितिन नबीन, गोलघर मंदिर में पूजन के बाद गुरूद्वारा में टेकेंगे मत्था
पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन दो दिवसीय पटना दोरे पर है। आज दूसरे दिन नितिन नबीन से दिन की शुरूआत पटना के बांसघाट स्थिति काली मंदिर में जा कर माता की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। नितिन नबीन ने यहां मन्नत का नारियल भी फोड़ा और माता को अर्पित किया। इसके बाद गोलघर स्थिति दूर्गा मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया।
वीडियो देखे….
इस मंदिर के विषय में कहा जाता है कि अखंड दीप अनवरत वर्षों से जल रहा है। इसके बाद नितिन नबीन पटना साहिब स्थित गुरूद्वारा भी जायेंगे और वहां भी मत्था टेक कर गुरू का आशीर्वाद लेंगे।
Also Read :
| महावीर मंदिर पहुँचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन,पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, बंगाल की जीत को बताया बेहद जरूरी |
Highlights


