झामुमो की नई टीम घोषित, कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन को कार्यकारिणी में मिली जगह

रांची: झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन ने सोमवार को पार्टी की नई टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन को संरक्षक की भूमिका में रखा गया है। इस नई केंद्रीय कार्यकारिणी में कुल 63 सदस्य शामिल किए गए हैं।

नई टीम में नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन, सविता महतो, सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, बैद्यनाथ राम और रामदास सोरेन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की जिम्मेदारियों में इस बार गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और दुमका विधायक बसंत सोरेन को भी शामिल कर कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

नई जिम्मेदारियां:

  • विनोद कुमार पांडेय को केंद्रीय महासचिव, प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सुप्रियो भट्टाचार्य और फागू बेसरा को भी महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • इसके अलावा जोबा मांझी और मिथिलेश कुमार ठाकुर को महासचिव बनाया गया है।

झामुमो की नई टीम घोषित – चार सचिव और तीन प्रवक्ता:

नई कार्यकारिणी में नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा और समीर मोहंती को सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता के रूप में हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाड़ंगी और मनोज कुमार पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महासचिव पद संभाल रहे विनोद कुमार पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य को भी प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

हेमंत सोरेन ने नई टीम को “आगामी चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर मजबूत और संतुलित” बताते हुए कहा कि यह टीम पार्टी के जनाधार को और विस्तार देगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img