Garhwa में बोली कल्पना-विधानसभा चुनाव सिर्फ लड़ना नहीं, जीत हासिल करना है…

Garhwa : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की नेत्री और गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को गढ़वा पहुंची। यहां बिरसा मुंडा हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वहां पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय सहित झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर एवं पत्तों से बनी झारखंड के पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया। श्रीमती सोरेन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही लोकसभा में जीत मिली

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद भी की। श्रीमती सोरेन हुसैनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जा रही थीं। यहां से श्रीमती सोरेन एवं मंत्री मिथिलेश ठाकुर दोनों हुसैनाबाद के लिए रवाना हो गए।
गढ़वा आगमन पर कल्पना सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा और हेमंत जी की अनुपस्थिति में आपकी मेहनत ने ही गत लोकसभा चुनाव में बेहतर सफ़लता दिलाई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राजस्थान गैंग का डोडा पकड़ाया, कई बोरों में… 

अब हम सबों के सामने विधानसभा का चुनाव है। जिसे भी उसी जोश और जज्बे के साथ केवल लड़ना ही नहीं बल्कि अद्वितीय सफ़लता हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा रूपी एक पड़ाव को तो हमने सभी वरीय नेता और अपने जुझारू कार्यकर्ताओं के बदौलत पार कर लिया। अब दूसरा पड़ाव विधानसभा का चुनाव है।

चंपई सोरेन अच्छा काम कर रहे हैं

लेकिन चुनाव में जुटने के साथ-साथ अभी राज्य की जनता को काफ़ी लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार के मुख्यमंत्री बेहतर काम कर रहे हैं। जनहित की कई नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। अभी राज्य के लिए बहुत कुछ करना बाक़ी है। श्रीमती सोरेन ने कहा कि हमें बातें कम और काम ज़्यादा करना है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बुढ़मू से टीएसपीसी संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार, लेवी के लिए… 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में सबकी अपनी अपनी नीति और रणनीति होती है। साथ ही चुनाव के बाद सभी अपनी-अपनी तरह से समीक्षा करते हैं, बैठकें होती हैं। इसमें कई तरह की बातें होती हैं। लेकिन मुझे उस पर ध्यान देने के बजाए ख़ुद पर गौर करना है कि आने वाले समय में हमारे सामने क्या चुनौती है।

विधानसभा का चुनाव झारखंड के लिए बहुत बड़ा पड़ाव है

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी नेताओं को लोकसभा चुनाव के बाद बख़ूबी समझ में आ गया है कि हमें कितनी मेहनत करने की ज़रूरत है। क्योंकि विधानसभा का चुनाव झारखंड के लिए बहुत बड़ा पड़ाव है। उसे कैसे ज्यादा से ज्यादा सीट के साथ पार करना है।

ये भी पढ़ें- Giridih : तिसरी पुलिस ने अवैध ढीबरा लदा ट्रक किया जब्त… 

इसे सुनिश्चित करना ज़रूरी है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, नितेश सिंह, दीपमाला, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, दिलीप गुप्ता, चंदा देवी, फरीद खान, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...