सिंहभूम लोकसभा सीट पर इंडिया प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन के लिए आज चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा में राहुल गांधी, चंपाई सोरेन, KALPANA SOREN समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. इस चुनावी जनसभा को कल्पना सोरेन ने संबोधित किया. कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में जनता से जोबा मांझी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की.

कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन की शुरुआत में नारा दिया- जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा. कल्पना सोरेन ने नरेंद्र मोदी की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जी को जेल भेज कर हमारा आत्मविश्वास को कुचला गया है. वोट की चोट से आप इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे.
कल्पना ने जनसभा में हेमंत सोरेन के नए अवतार की भी चर्चा की है. कहा कि हेमंत सोरेन के नए रुप को ताकत देने के लिए जोबा मांझी जी को बहुमत से जीताना है.



















