Kalpana Soren ने विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का किया विरोध, पूछा-क्या विपक्ष को झारखंड की प्रगति….

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और आज सत्र में गांडेय विधायक Kalpana Soren ने भी अपनी बातें रखी। Kalpana Soren ने विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का विरोध किया है।कल्पना सोरेन ने सदन में कहा- माननीय अध्यक्ष महोदय आज मैं सदन में नगर विकास पर्यटन वन एवं पर्यावरण हमारे पथ निर्माण स्कूली एवं उच्च शिक्षा विभागों में जो बजट आवंटन हुआ है उसके समर्थन में तथा विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव के विरोध में मैं आपकी यहां पे खड़ी हुई हूं। सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगी कि इस वर्ष में अबुआ देशों बजट जो आप लोगों ने सभी ने सुना है यह सिर्फ एक कागजीय दस्तावेज नहीं है। यह झारखंड की आकांक्षा है। यह झारखंड का भविष्य है और यह झारखंड का स्वाभिमान है और इसी को मजबूती से इस पटल पर रखा गया था।

क्या विपक्ष को झारखंड की प्रगति दिखाई नहीं देती

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट उस विचार से आता है कि झारखंड का जो बजट है वो सिर्फ आंकड़ों में प्रदर्शित नहीं होगा। वो अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करेगा और उसके विकास के लिए काम करेगा जो आज भी जंगल में, पहाड़ों में, गांव में पूरी अपनी मेहनत के साथ अपना जीवन यापन कर रहा है। मैं जब सामने से हमारे विपक्ष के वरिष्ठ लोग इस बजट के लिए कटौती प्रस्ताव लाते हैं तो कभी-कभी आश्चर्य होता है अध्यक्ष महोदय कि क्या इन्हें झारखंड की प्रगति दिखाई नहीं देती या ये उसे स्वीकारना नहीं चाहते। जब यह झारखंड बना था और बनने के बाद जब हमारी गठबंधन की सरकार इस जिम्मेदारी को संभाली थी उस वक्त झारखंड का कुल बजट हमारा 86000 करोड़ था जो आज लग बढ़कर के 1 लाख 58000 करोड़ हुआ है। जिसके लिए मैं वित्त मंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं। मतलब कुल बजट का 70% की वृद्धि हुई है। ये जो वृद्धि है ये आंकड़ों की वृद्धि नहीं है। अध्यक्ष महोदय ये झारखंड के आर्थिक विकास की वृद्धि है।

अध्यक्ष महोदय, हम आने वाले समय में आपने जिस तरीके से बहुत सारी मैं हम यह नहीं कहते कि हम आज छड़ी घुमा देंगे, तो सारे काम तुरंत हो जाएंगे। समय लगता है हर किसी के लिए जिसकी शुरुआत झारखंड में हो चुकी है। रांची हो, धनबाद हो, जमशेदपुर हो या हमारे राज्य का कोई भी जगह हो जिस तरीके से हमारी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की बात हम करते हैं। हमारे ओवरबिज की बात करते हैं, फोर लेन की बात करते हैं। ड्रेनेज सिस्टम की बात करते हैं। हम उस पे अपने काम को पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

ये बजट शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का बजट है

अध्यक्ष महोदय अंत में मैं बस अपनी बातों को समाप्त करने से पूर्व कुछ बातें बस कहना चाहती हूं कि ये जो बजट है अध्यक्ष महोदय ये बजट शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का बजट है। ये बजट जनजंगल जमीन को बचाने का बजट है। ये बजट सड़कें बनाने का बजट है। यह बजट हमारे पर्यटन को बढ़ाने का बजट है। यह बजट हमें हमारे युवाओं को एक अवसर देने का बजट है। और अगर इस बजट में कटौती प्रस्ताव की मांग आती है तो मुझे लगता है ये कहीं से भी जायज नहीं है। तो मैं अंत में ये कहना चाहूंगी झारखंड के मान अभिमान स्वाभिमान हमारे झारखंड के लोगों के लिए इस बजट में खास करके आज के जो विभागों में जो संबंधित विभाग है इसमें जो कटौती प्रस्ताव आए हैंआप इसे अस्वीकार करिए और इस बजट के लिए जो आवंटन किया गया है उसे स्वीकारते हुए आप इसको एक हरी झंडी दिखाइए क्योंकि यह बजट हमारे भविष्य का बजट है जिसके साथ हम नहीं चाहते कि आप लोग और हमारे जो सामने में बैठे हैं मैं आप लोगों से बस इतना आग्रह करना चाहूंगी कि कटौती प्रस्ताव में हम ये नहीं चाहते कि आप भविष्य में कभी भी कटौती के हिस्सेदार बने। हम चाहते हैं कि आप भी झारखंड के विकास में अपना पूरा सहयोग दें। इन्हीं बातों के साथ मैं बहुत-बहुत धन्यवाद अध्यक्ष महोदय आपका करना चाहती हूं। जय हिंद जय झारखंड जोहार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img