जुमलेबाजी की सरकार को झारखंड के साथ-साथ देश से भी खदेड़ेंगे-कल्पना सोरेन

22Scope News

रांचीः रांची में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने होटवार जेल से हेमंत सोरेन के पत्र को पढ़ते हुए रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जेल में है। केन्द्र की षड्यंत्रकारी सरकार लगातार विपक्षी गठबंधन के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है।

इस सब समझ रहे हैं। आज केन्द्र सरकार आदिवासियो को भूल चुकी है। मणिपुर में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिल रहा है। जहां आदिवासियों के खिलाफ लगातार अपराध हो रहा है और केन्द्र सरकार खामोश है। नागालैंड में माइनस डिग्री में आदिवासी अपने हक के लिए लगातार लड़ रहे हैं लेकिन केन्द्र सरकार खामोश है।

वर्तमान ठग केन्द्र सरकार आदिवासियों के भले के लिए केवल बहानेबाजी करती है। इससे अधिक आजतक केन्द्र सरकार ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। 2024 का लोकसभा चुनाव झारखंड के लिए कई माइनों में महत्वपूर्ण है। 2025-26 में परिसिमन प्रस्तावित हैं।

पहले भी बीजेपी झारखंड में परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के हक को मारने का काम कर चुकी है। झारखंड में और भी कई अहम मुद्दे हैं जैसे सरना धर्म कोड, खतियानी आधारित नीति, पिछड़ो को 27 प्रतिशत आरक्षण इत्यादि।

कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के पत्र को पढ़ते हुए आगे कहा कि 2024 का चुनाव भी हम लड़ेगें और जीतेंगे भी हम। जुमलेबाजी की सरकार को झारखंड से भी खदेड़ेगें और देश से भी।

Share with family and friends: