तानाशाही ताकतों द्वारा हेमंत सोरेन को जानबूझकर जेल में डाला गया हैःकल्पना सोरेन

Giridih- गिरिडीह में आज पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का आगमन हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कल्पना सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गांडेय विधानसभा के सभी क्षेत्रों से आये झामुमो के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का सौभाग्य मिला।

ये भी पढे़ं-JMM की दूसरी लिस्ट जारी, राजमहल और सिंहभूम से ये होगें उम्मीदवार……… 

मैं भाग्यशाली हूं कि आज यहां मुझे आपकी बातों, समस्याओं और अनुभवों को सुनने का मौका मिला। आदरणीय दिशोम गुरुजी के संघर्ष के समय से आप झामुमो परिवार का हिस्सा हैं, यह देखकर गौरवान्वित हूं। आप सभी को हार्दिक धन्यवाद, आभार और जोहार।

लोकतंत्र खतरे में है

देश का लोकतंत्र खतरे में है। संविधान बदलने का षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजपा परिवार में पिता को बेटे से, भाई को भाई से, चाचा को भतीजे से लड़ाने में जुटी है। आप सभी से आग्रह है कि अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को बताइएगा कि आपके हेमन्त जी को कैसे तानाशाही ताकतों द्वारा जानबूझकर जेल में डाला गया है। कैसे झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।

आज हेमन्त जी जेल में हैं मगर झारखण्ड का उनका पूरा परिवार उनकी लड़ाई लड़ रहा है। आप ही उनके आंख, नाक और कान, उनके ताकत हैं। आगामी चुनाव में आप सभी आदरणीय दिशोम गुरुजी और हेमन्त जी के हाथ और मजबूत करें, यही आपसे आग्रह है।

GGSESTC 9 22Scope News

ये भी पढे़ं-रफ्तार का क’हरः डिवाइडर से टक’राई कार, दो लोग…….

आप सभी से यह भी आग्रह है कि आगामी 21 अप्रैल को रांची में होने वाले उलगुलान न्याय महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उलगुलान का उद्घोष और हुंकार दिल्ली तक पहुंचाने का काम करें।

 

सासाराम में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए कराया...

सासाराम : सासाराम में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया लेकिन फुटपाथी दुकानदार वेंडिंग जोन में...

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...