Saturday, September 13, 2025

Related Posts

JMM में कल्पना सोरेन को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! कल हो सकता है ऐलान

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायक पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष बनाई जा सकती है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कल पार्टी के अधिवेशन में उन्हें कौन सा पद मिलता है, इसका ऐलान हो सकता है।

JMM का 13वां महाधिवेशन आज से शुरू

बता दें कि, आज से JMM का 13वां महाधिवेशन शुरू हो गया। इस महाधिवेशन में 8 से अधिक राज्यों से पार्टी के 3500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन खराब स्वास्थ्य के बावजूद पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री खुद अपने माता-पिता को मोरहाबादी स्थित उनके आवास से साथ लेकर महाधिवेशन स्थल पर पहुंचे।

महाधिवेशन में कई हुए शामिल

वहीं महाधिवेशन का आयोजन खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया गया है। महाधिवेशन में गांडेय विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, बंसत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भाग लिए।

140,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
613,000SubscribersSubscribe