Kalpana Soren ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, जानिए क्या कहा…

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इस बार का चुनाव झारखंड एवं झारखंडियत को बचाने का कारण है। जहां एक तरफ धन-बल के ताकत के बल पर चुनाव जीतने वाले लोग हैं तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड के लोगों के अधिकार, सम्मान के लिए काम कर रहे हमलोग हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने असम सीएम हिमंता से की मुलाकात, मिल सकती है टिकट ! 

Kalpana Soren : झारखंड की जनता ने ही बीजेपी के विजय रथ को रोका था

झारखंड ही वह राज्य है जहां आप सभी ने बीजेपी के विजय रथ को रोका था। विडम्बना तो देखिये झारखंड में चुनाव की घोषणा भी महाराष्ट्र को ध्यान में रखते हुए किया गया है। क्या झारखंड का और झारखंड के लोगों का इनके जीवन में कोई वजूद भी है या नहीं। यदि जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को उसका कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया जा रहा है समय से पहले ही चुनाव कराया जा रहा है ये कहां तक उचित है।

हेमंत सोरेन ने राज्यभर के सभी वर्गों के लिए काम किया है

ये लोग तो अबुआ गठन के सरकार के बाद से ही इसे गिराने में लगे हुए थे।, पर आपलोगों ने सीएम हेमंत सोरेन को जो ताकत दी उसके बल पर वे लगातार इनसे लड़े हैं। वे लड़े पिछड़ो के आरक्षण के लिए, वे लड़े सरना कोड के लिए, वे लड़े राज्य के 1 लाख 36 हजार करोड़ के लिए, वे लड़े वृद्ध, दिव्यांग और विधवा के पेंशन के लिए, वे लड़े गरीबों के आवास के लिए, वे लड़े अनुबंधकर्मियों के हक के लिए, वे लड़े सरकारी पेंशन के मांगो के लिए।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : आचार संहिता लगने के बाद पहली कैश बरामदी, 6 लाख यहां से हुआ बरामद… 

हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्यभर के सभी वर्गों के लिए काम किया है। आज राज्य की जनता हेमंत के कार्यों से खुश है। झारखंड झुकेगा नहीं ये सिर्फ नारा नहीं बल्कि हेमंत के साथ-साथ राज्य के हर व्यक्ति के लिए संकल्प वाक्य है। हेमंत ने राज्य के बहन, बेटी और महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए जो प्रतिबद्धता दिखाई है वह देशभर में चर्चा का विषय है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!