Advertisment

Hazaribagh : आचार संहिता लगने के बाद पहली कैश बरामदी, 6 लाख यहां से हुआ बरामद…

Hazaribagh : झारखंड में चुनाव की तारीकों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही राज्यभर में अब आचार संहिता लग गया है। आचार संहिता लगते ही पैसों की बड़ी खेप पकड़ में आई है। हजारीबाग में चेकिंग के दौरान एक बस से एक बैग से 6 लाख 9 हजार रुपए बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Gumla : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक… 

Hazaribagh : महारानी बस में चेकिंग के दौरान 6 लाख बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय के निर्देश पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चौपारण में महारानी बस में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के पास संदिग्ध बैग दिखा।

ये भी पढ़ें- Shocking : महिला ने खिलाई पेशाब से बनी रोटी, ऐसे हुआ खुलासा, पूरा विडियो वायरल… 

पुलिस ने जब बैग की चेकिंग की तो उसमें से 6 लाख 9 हजार रुपए बरामद किया। बैग से पैसा मिलने के बाद जब व्यक्ति से कागजात मांगे गए तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने पैसे को जब्त कर लिया और कमलेश प्रसाद शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताते चले कि आचार संहिता लगने के बाद यह पहली कैश जब्त किया गया है।

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...