मोतिहारी : कलयुगी पुत्र ने मां और पिता की निर्मम हत्या कर दी है। मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के हताहरपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पुत्र ने धारदार हथियार से अपने माता (सौतेली मां) और पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर थे। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल पर जांच जारी है।
यह भी पढ़े : अपराधियों और आरोपियों के घर चलाया जा रहा है कुर्की जब्ती का महाअभियान…
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट


















