युवक की हत्या कर जलाया शव, सौतेली मां और पिता सहित 10 पर एफआईआर दर्ज

युवक की हत्या कर जलाया शव, सौतेली मां और पिता सहित 10 पर एफआईआर दर्ज

जहानाबाद : जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के निमबिगहा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आयी है। गांव के 20 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार की हत्या कर उसका शव जला देने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक के छोटे भाई सौरभ कुमार ने शकूराबाद थाना में आवेदन देकर अपने पिता प्रवीण कुमार पिंटू, सौतेली मां सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

Goal 7 22Scope News

मृतक के भाई ने लगाया गंभीर आरोप, बताया जान पर खतरा

सौरभ कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि पूर्व में मेरे पिता ने मेरी सगी मां को भी पीट-पीटकर मार डाला था और शव को नदी में दफना दिया था। छह दिन बाद मां का शव बरामद हुआ था। अब मेरे भाई की भी हत्या कर दी गई है और मुझे खुद की जान का भी डर सता रहा है।” वहीं ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था , जिसके कारण यह घटना हुई है।

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस, जांच में जुटी 

घटना की जानकारी मिलते ही शकूराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिकी में जिन 10 लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और घटना के पीछे की साजिश की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़े :  शिवहर में शाह, कहा- जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन चालू कर देंगे अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

 

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...