राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन

commercial advertisement
Ad

पटना : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और बिहार विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य कामेश्वर चौपाल का दिल्ली में निधन हो गया है। कामेश्वर चौपाल ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि कामेश्वर चौपाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बता दें कि चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। संघ ने उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा दिया था।

आपको बता दें कामेश्वर चौपाल ने अपनी पढ़ाई-लिखाई मधुबनी जिले से की थी। यहीं वे संघ के संपर्क में आए थे। उनके एक अध्यापक संघ के कार्यकर्ता हुआ करते थे। संघ से जुड़े उसी अध्यापक की मदद से कामेश्वर को कॉलेज में दाखिला मिला था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वे संघ के प्रति पूरी तरह से समर्पित हो चुके थे। इसके बाद उन्हें मधुबनी जिले का जिला प्रचारक बना दिया गया था।

यह भी देखें :

कामेश्वर चौपाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। स्व. कामेश्वर चौपल राम जन्म भूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विजय सिन्हा ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर दुख जताया

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंन कहा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी व बिहार के पूर्व विधान पार्षद और अयोध्या में राममंदिर निर्माण की पहली ईंट रखने वाले श्रद्धेय कामेश्वर चौपाल अब हमारे बीच नहीं रहे। यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। एक स्वयंसेवक के रूप में उनकी सरलता, सुलभता और सजगता हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

यह भी पढ़े : छपरा के दिव्यांग पर्वतारोही उदय को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, जिले में खुशी

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहा है भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब राज्य के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत...

बिहार पैवेलियन को भारत टेक्स 2026 में लगातार मिल रही सराहना, तीसरे दिन भी उमड़ी आगंतुकों की भीड़

नई दिल्ली/पटना : भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा स्थापित...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या है खास? लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस फाउंडेशन की बड़ी पहल

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...