Kartik Month 2025: 8 अक्टूबर से शुरू होगा भगवान नारायण का प्रिय महीना, जानें व्रत-त्योहार और शुभ योग

कार्तिक मास 2025 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी और 5 नवंबर को समाप्त। इस शुभ महीने में दीपावली, करवा चौथ और छठ जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे।


Kartik Month 2025 रांची: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास, जो भगवान विष्णु (नारायण) को सर्वाधिक प्रिय माना गया है, इस वर्ष 8 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 5 नवंबर 2025 (कार्तिक पूर्णिमा) को समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्य शालिनी वैद्य के अनुसार, यह महीना पुण्यदायी और शुभ फल देने वाला होता है। इस दौरान स्नान, दान, व्रत और दीपदान से मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि कार्तिक के कृष्ण पक्ष में द्वितीया तिथि का क्षय और नवमी तिथि की वृद्धि के कारण यह पक्ष 14 दिनों का ही रहेगा। पूरे महीने श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा, तुलसीदल से आराधना और दीपदान का विशेष महत्व रहेगा।


Key Highlights:

  • कार्तिक मास 8 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर की पूर्णिमा तक रहेगा।

  • भगवान विष्णु को प्रिय यह महीना स्नान, दान और व्रत के लिए शुभ माना गया है।

  • इस माह में दीपावली, करवा चौथ, छठ पर्व सहित कई प्रमुख त्योहार पड़ेंगे।

  • धनतेरस पर ब्राह्म और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का विशेष योग बन रहा है।

  • दीपावली हस्त नक्षत्र और बुधादित्य योग में 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

  • कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के साथ इस माह का समापन होगा।


इस दौरान करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पर्व और देवउठनी एकादशी जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे।

Kartik Month 2025: धनतेरस और दीपावली के विशेष योग:

आचार्य पंडित प्रणव मिश्रा के अनुसार, इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उस दिन ब्राह्म योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग रहेगा, जो धन-संपदा वृद्धि के लिए शुभ माना गया है।

दीपावली 20 अक्टूबर की रात अमावस्या तिथि में हस्त नक्षत्र और बुधादित्य योग के साथ मनाई जाएगी। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा विशेष फलदायी होगी।

Kartik Month 2025: कार्तिक मास के प्रमुख व्रत-त्योहार:

तिथिपर्व/व्रत
8 अक्टूबरअशून्यशयन व्रत
10 अक्टूबरकरवा चौथ व गणेश चतुर्थी
13 अक्टूबरअहोई अष्टमी
14 अक्टूबरराधा अष्टमी
17 अक्टूबरस्फा एकादशी
18 अक्टूबरधनतेरस, यम दीपक
19 अक्टूबरकाली चौदस, नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती
20 अक्टूबरदीपावली व काली पूजा
22 अक्टूबरअन्नकूट
23 अक्टूबरभैया दूज, चित्रगुप्त पूजा
25–28 अक्टूबरछठ पर्व (नहाय-खाय से प्रातः अर्घ्य तक)
29 अक्टूबरगोपाष्टमी
30 अक्टूबरश्री जगद्धात्री पूजा
1 नवंबरदेवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह
4 नवंबरश्री वैकुंठ चतुर्दशी
5 नवंबरकार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...