कटिहार सड़क हादसा : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, अस्पताल प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

कटिहार सड़क हादसा : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां और पुत्र की मौत हो गई। पुत्र मोहम्मद जुबेर (35) और उनकी मां सुमेरा खातून (65) बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

कटिहार सड़क हादसा : परिजनों का आरोप – अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद नहीं थे

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद नहीं थे, जिससे समय पर इलाज नहीं मिला। मृतक जुबेर की पत्नी सदमे में हैं और उनके पांच छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की जांच की मांग की है।

यह भी पढ़े : कहलगांव में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

यह भी देखें :

सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...