एसएसपी के रूप में कौशल किशोर ने ग्रहण किया पदभार

जमशेदपुर: पिछले दिनों पूरे झारखंड में लगभग 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था. इसकी कड़ी में जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार के जगह रांची के एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर एसएसपी का कमान सौंपा गया था. रविवार को कौशल किशोर ने पदभार संभाला. प्रभात कुमार ने नए एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर एसएसपी का पदभार सौंपा.

प्रभात कुमार ने शहरवासियों किया धन्यवाद

इस दौरान निवर्तमान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि 1 साल 2 महीने का कार्यकाल रहा. सारे पुलिस कर्मियों का सहयोग प्राप्त होता रहा. मीडिया कर्मियों का भी सहयोग मिलता रहा. उन्होंने कहा पिछले एसएसपी के द्वारा बहुत कुछ कदम उठाए गए थे. जिसे उनके द्वारा पूरा किया गया और उनके द्वारा उठाया गया कदम वर्तमान एसएसपी पूरा करेंगे. इसी तरह से कार्य आगे बढ़ता रहेगा. उन्होंने वर्तमान एसएसपी को शुभकामनाएं दी और शहरवासियों को धन्यवाद दिया.

अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी

पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी. विधि व्यवस्था सुचारू रूप से चले और पुलिस संवेदनशील रहे. किसी भी व्यक्ति को थाने में जाने में झिझक न हो, पुलिस पब्लिक के साथ फ्रेंडली हो, नशे के विरोध अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा कि इस कार्य में मीडिया का भी उन्हें सहयोग मिलता रहेगा.

रिपोर्टः लाला जबीन

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...