पदभार ग्रहण करते ही एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा एक्टिव मोड में दिखे, सादे लिबास में बाइक से शहर का लिया जायजा

रांचीः राजधानी के नए एसएसपी के रूप में पदभार ग्रहण करते हीं एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। बीते दिन एसएसपी ने रांची के विभिन्न थाना प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान लगाने को कहा था। शहर में वाहन चेकिंग अभियान सुचारू रूप से चल रहा है या नहीं ये देखने के लिए एसएसपी खुद सादे लिबास में हेलेमट पहन बाइक से शहर का जायजा लेने निकल गए।

अपराधिक घटनाएं बाइक के माध्यम से दी जाती है

जायजा लेने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचे एसएसपी ने कुछ स्थानों को छोड़कर हर जगह वाहन चेकिंग में घोर लापरवाही बरतते हुए देखा। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सुखदेव नगर, लालपुर, चुटिया और अरगोड़ा थाना क्षेत्र के प्रभारीयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि ज्यादातर अपराधिक घटनाएं बाइक के माध्यम से दी जाती है। क्राइम को कंट्रोल करने के दृष्टिकोण से इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं, जो निरंतर जारी रहेगा।

रिपोर्टः नीरज कुमार

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...