खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और मंत्री रेणु देवी ने किया मतदान, मंत्री ने कहा – जंगल राज नहीं, मंगल राज है और मंगल राज रहेगा

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और मंत्री रेणु देवी ने किया मतदान, मंत्री ने कहा – जंगल राज नहीं, मंगल राज है और मंगल राज रहेगा

भागलपुर/बेतिया :  बिहार विधानसभा चुनाव में दुसरे चरण के जारी मतदान में आम से लेकर खास तक अहम भागीदारी निभा रहे हैं और लोगों से भी रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील कर रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

भागलपुर में मतदान कार्य लगातार जारी है। सुबह से भारी संख्या में लोग मतदान करने अपने बूथों पर पहुँच रहे है। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी मतदान किया। भागलपुर विधानसभा के दुर्गाचरण उच्च विद्यालय स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर परिवार के साथ पहुँचकर मतदान किया। राजेश वर्मा ने काफी समय तक लाइन में लगकर इंतज़ार किया फिर मतदान किया।

सांसद राजेश वर्मा ने रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील की, जनता का जताया आभार

सांसद ने मतदान के बाद कहा कि इलेक्शन कमीशन के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया जा रहा है। बिहार के मतदाता देश के प्रधानमंत्री और हमारे नेता चिराग पासवान को साधुवाद है। सबने हर बार से ज्यादा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। लोग जागरुक है और पूरे बहुमत के साथ हम लोग सरकार में आ रहे हैं।

पशुपालन मंत्री ने मतदान के बाद कहा – जंगल राज नहीं मंगल राज है और मंगल राज रहेगा

वहीं बेतिया में दूसरे चरण का मतदान चालू है। बेतिया के स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के मंत्री रेणु देवी अपने बेटा के साथ मतदान करने पहुंची,और मतदान करने के बाद उन्होंने उन्होंने मीडिया से बात किया और साफ-साफ कहा कि फिर एनडीए की सरकार बन रही है जंगल राज से मुक्ति मिला है और मिला ही रहेगा जंगल राज आने वाला नहीं है।मंगल राज है और मंगल राज रहेगा

दूसरी तरफ जिला पदाधिकारी भी अपने पत्नी के साथ मतदान में हिस्सा लिया। सभी लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं और और चुनाव को महापर्व के रूप में मना रहे हैं इसमें सभी लोग अपने घर से निर्भर होकर मतदान के लिए निकल रहे हैं।

राजीव रंजन के साथ दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...

Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा...

SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स चोरी कांड में 4...

सिवान : सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस...

मोबाइल स्नैचिंग मामले में 15 स्मार्ट फोन के साथ 2 आरोपी...

लखीसराय : लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सक्रिय स्नैचिंग गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर अपराधी और एक...

ECL स्टील लिमिटेड ने 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह सफलतापूर्वक किया संपन्न,...

Desk: 30 मार्च 2026: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का सफलतापूर्वक समापन किया, जो संगठन में मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img