खालिस्तानी समर्थकों ने राहुल गांधी का अमेरिका में किया विरोध, आतंकियों ने दी धमकी

रांचीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में संबोधन के दौरान वहां मौजूद दर्शकों में से कुछ लोगों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में उनके और गांधी परिवार के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया. साथ ही कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने कार्यक्रम में नारेबाजी शुरू कर दी. साथ ही खालिस्तानी झंडा भी फहराया. इसके जवाब में राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘नफरत के शहर में मोहब्बत की दुकान’.

राहुल गांधी ने लगाए भारत जोड़ो के नारे

विरोध के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो के नारे लगाए. राहुल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी के बारे में दिलचस्प बात यह है कि हमें हर किसी से प्यार है. अगर कोई आकर कुछ कहना चाहे, तो हमें उनकी बात सुनने में खुशी होती है. राहुल ने आगे कहा कि हम नाराज नहीं होंगे, हम आक्रामक नहीं होंगे. हम इसे अच्छी तरह से सुनेंगे. वास्तव में हम उनसे प्रेम करेंगे क्योंकि यही हमारा स्वभाव है.

देखना चाहता था कि कौन मुझपर ग्रेनेड फेंकेगा

अमेरिका के 10 दिनों के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (1 जून) को भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जब भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर पहुंची तो उन्होंने (प्रशासन) ने मुझसे कहा कि वहां चार दिन पैदल चलोगे तो हो सकता है कि तुम मारे जाओ.

rahul gandhi in us 22Scope News

राहुल गांधी ने कहा कि इस चेतावनी पर मैंने उनसे कहा कि ऐसा हो जाने दो. मैं देखना चाहता था कि कौन मुझपर ग्रेनेड फेंकेगा. उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षाकर्मी, प्रशासन के लोग मुझे देख रहे थे और मुझे उनका चेहरा देखकर ऐसा लगा कि वे समझ नहीं पाए कि मैं क्या कह रहा हूं?

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img