BPSC अभ्यर्थियों के साथ फिर सड़कों पर उतरे खान सर

पटना : 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पीटी परीक्षा के खिलाफ हजारों छात्र आज यानी 17 फरवरी को सड़कों पर उतर आए हैं। छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग का समर्थन करते हुए जाने-माने शिक्षक खान सर भी छात्रों के आंदोलन में शामिल हो गए हैं। सोमवार को भारी संख्या में अभ्यर्थियों का हुजूम मुसल्लहपुरहाट से गर्दनीबाग धरनास्थल के लिए निकला हैं। अभ्यर्थियों के इस हुजूम के साथ शिक्षक खान सर भी मौजूद हैं। खान सर अब खुलकर छात्रों के आंदोलन में कूद पड़े हैं और परीक्षा में धांधली के सबूत उनके पास होने का दावा किया है।

BPSC परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं छात्र 

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बीपीएससी परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि 13 दिसंबर को बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमितता हुई है। उन्होंने इस मामले की जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग की है। हालांकि, अभी तक सरकार या आयोग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी देखें :

आयोग को दोबारा परीक्षा लेना ही होगा – खान सर

बीपीएससी द्वारा बार-बार कहे जाने पर यदि आपके पास सबूत है तो सबूत दिखाइए। उसको लेकर छात्रों के लोकप्रिय टीचर खान सर सबूत के साथ सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने दावा किया है कि अब आयोग को दोबारा परीक्षा लेना ही होगा। मालूम हो कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा को दोबारा कराने के लिए अभ्यथी पिछले 62 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : BPSC ने एक बार फिर कोचिंग संचालकों पर लगाया बड़ा आरोप, कहा…

विवेक रंजन और महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा...

गोपालगंज : जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना महम्मदपुर...

झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को मिली जान से मारने की धमकी,...

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।...

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग,...

भागलपुर : भागलपुर में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक...

Dhanbad मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा...

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img