Gaya में 1 करोड़ से अधिक राशि के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, करता था…

Gaya: हवाला का कारोबार करने के आरोप में गया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपया भी बरामद किया है। मामला Gaya के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरपाती मोहल्ला का है जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर राजस्थान निवासी एक व्यक्ति सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया है।

हवाला कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति के पास एक करोड़ से भी अधिक राशि की बरामदगी के बाद पुलिस ने आयकर विभाग को मामले की सूचना दी। आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है वहीँ पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। मामले में Gaya कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गया से हवाला का पैसा दूसरे जगहों पर भेजा जा रहा है।

सूचना के आधार पर एक डॉक्टर के मकान में छापेमारी कर किराये पर रह रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति सुनील शर्मा राजस्थान का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की राशि बरामद की है। रूपये आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया गया है फ़िलहाल गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya में घट गई मुख्य सड़कें, मेयर ने कहा…

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...