JSSC CGL पेपर लीक मामले पर “Khan Sir” के नाम से ट्वीट, जानिए क्या है पूरा मामला

Ranchi Desk : JSSC CGL  पेपर लीक का मामला दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में छात्र उग्र आंदोलन कर रहें हैं और सीजीएल की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अब यह मामला सिर्फ झारखंड तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह मामला अब इससे बाहर पूरे देश में फैल चुका है।

Khan Sir-बड़े स्तर पर पेपर लीक हुआ है

इसी दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले खान सर के एक पैरोडी अकाउंट से भी ट्वीट किया गया है, जिससे उनका नाम बेवजह इस मामले में आ गया है। इस अकाउंट के मुताबिक, मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर सीजीएल की परीक्षा को रद्द करने की बात कही गयी है।

पाीब min 22Scope News

इस पोस्ट में लिखा है कि जिस सीजीएल की परीक्षा को हेमंत सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है वो परीक्षा इनके ही माथे का कलंक है। आगे इस पोस्ट में लिखा है, “सीएम हेमंत सोरेन के पास अभी भी मौका है इस परीक्षा को खुद रद्द कर दें, ताकि कलंक मिट सके।” ऐसा समझा जाता है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर खान सर के नाम का इस्तेमाल किया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!