खतियानी जोहार यात्रा.2 कोडरमा से शुरु, बीजेपी पर बरसे हेमंत

Koderma: हेमंत सोरेन सरकार की खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत आज से कोडरमा से हुई. कोडरमा के बागीटांड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. इस मौके पर हेमंत सोरेन जमकर बरसे. उन्होंने बीजेपी पर पिछले 20 वर्षों में झारखंड को पिछड़ा राज्य बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली को आगे ले जा सकती है तो फिर झारखंड को पिछड़ा राज्य कैसे बना दिया.

khatiyani johar 22Scope News


अब्रख व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए लाएंगे कानूनः हेमंत


बागीटांड़ स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोडरमा की चमक को एक बार फिर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा और अबरख व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए जल्द ही सरकार कानून लाएगी. उन्होंने कहा कि जब कानून बन जाएगा तो ढिबरा चुनने वाले मजदूरों को ना तो पुलिस पकड़ेगी और ना ही प्रशासन तंग करेगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विदेशों में जिस तरह हम खुद को भारतीय बताते हैं उसी तरह झारखंडी की भी अलग पहचान होगी और उसी के तहत खतियान लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि इस खतियान जोहर यात्रा के तहत झारखंडियो को एक नई पहचान मिल रही है.


श्रममंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

satyanand bhokta 22Scope News


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने

कहा कि हेमंत सरकार के 3 सालों में सबसे बड़ा ऐतिहासिक कदम है,

1932 आधारित खतियान लागू करना. खतियान लागू होने से

लोगों को कई तरह लाभ मिलेगा. कोडरमा पहुंचने पर विधायक नीरा यादव ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!