सरायकेला में 30 जनवरी को खतियानी जोहार यात्रा

जमशेदपुर में रोड शो करेंगे सीएम हेमंत, विनोद पांडे ने जेएमएम नेताओं के साथ की बैठक

सरायकेला : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खतियानी जोहार यात्रा 30 जनवरी को सरायकेला में होगा. जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी को सरायकेला में खतियानी जोहार यात्रा के बाद सभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद सीधे जमशेदपुर के परिसदन भवन पहुंचेंगे.

सरायकेला : गोपाल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे सीएम हेमंत

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम परिसदन भवन में होगा और 31 जनवरी को गोपाल मैदान में खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम रोड शो और सभा भी करेंगे. दिन के दो बजे से बिष्टुपुर गोपाल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. 31 जनवरी को जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन हो सकता है. बिष्टुपुर में कार्यक्रम के बाद शहीद निर्मल महतो की समाधि पर जायेंगे. फिर सड़क मार्ग से डोबो पुल होते हुए रांची रवाना होंगे.

meeting 1 22Scope News

रात्रि भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी की रात जमशेदपुर के लगभग 10 स्थानों पर रात्रि में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे। पिछली बार जब मुख्यमंत्री का सरकार आपके द्वार चल रहा था उस दौरान किए गए कार्यों की भी समीक्षा भी करेंगे।

सरायकेला: कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विनोद पांडे ने बनाई रणनीति

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडे जमशेदपुर पहुंचे. जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाया गया. इस जोहार यात्रा में मुख्यमंत्री के कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे इसका रूपरेखा तैयार किया गया.

meeting1 22Scope News

गढ़वा से खतियानी जोहार यात्रा की हुई थी शुरुआत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ दिसंबर से खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत गढ़वा से की थी. इसके बाद पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा, देवघर में उन्होंने यात्रा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों में कई विभागों का औचक निरीक्षण किया. वहीं दूसरे चरण की शुरुआत 17 जनवरी से कोडरमा से हुई.

रिपोर्ट : लाला जबीं

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...