Khunti Suicide : सुनसान जगह पर बरगद के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी…

Khunti Suicide : खूंटी से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आ रही है जहां एक युवक का बरगद के पेड़ पर लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। मृत युवक की पहचान सुशील टोपनो के रुप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है। मामला रनिया थाना क्षेत्र के मरचा डहुटोली का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad fire : पार्थ स्टील में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक… 

Khunti Suicide : रनिया थाना क्षेत्र का है मामला
Khunti Suicide : रनिया थाना क्षेत्र का है मामला

Khunti Suicide : 25 दिसंबर की रात गायब था युवक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि युवक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अबतक नहीं चल पाया है। पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : रिकॉर्ड रूम के हेड क्लर्क को घूस लेते ACB ने रंगेहाथ दबोचा… 

मामले के बाद स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सुशील मानसिक रुप से ठीक नहीं था। दो दिन पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस की रात वह घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरु की। आज युवक का शव ग्रामीणों ने गांव से दूर सुनसान जगह पर एक बरगद के पेड़ पर उसका शव लटकता हुआ पाया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...