Nawada में फिरौती के लिए अपहरण, अपहृत के साथ अपहर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे

नवादा: फिरौती हेतु अपहरण के कांड में संलिप्त अपहृत व्यक्ति को 02 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर 01 अभियुक्त को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 22 जनवरी को नगर थाना में एक महिला के द्वारा सूचना मिली कि उसके पति का अपहरण कर लिया गया है एवं फिरौती के तौर पर 5 लाख 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है एवं नहीं देने पर बदमाश जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। महिला के द्वारा 1 लाख 99 हजार 500 रुपए पति के छोड़ने के लिए दे दिया गया था।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत की बरामदगी एवं अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर घेराबंदी कर 02 घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया एवं कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया तत्पश्चात उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नवादा के कन्हैया नगर थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     पटना का कुख्यात चढ़ा STF के हत्थे, कई मामलों में पुलिस को थी तलाशनवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
Nawada Nawada Nawada Nawada
Nawada

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...