रांची: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को रणजी ट्रॉफी में खेलने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) के निर्देशों का पालन नहीं करने के बाद बुधवार को बीसीसीआइ के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया.
भारतीय कप्तान रोहित, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआइ अनुबंध के शीर्ष वर्ग (ए प्लस) में रखा गया है.
छ क्रिकेटरों को वर्ग ए में रखा गया है,जिसमें रविचंद्रन अश्विन,मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल के अलावा हार्दिक पाड्या के साथ केएल राहुल का नाम सामिल है.
इसके अलावा वर्ग बी में सूर्यकुमार यादव,कुलदीप यादव,यशस्वी जायसवाल,ऋषभ पंत काे रखा गया है.
बीसीसीआइ ने 15 खिलाडियों को सी वर्ग में रखा है, जिनमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार शामिल है.
सभी को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह
बीसीसीआई ने एैसे सभी खिलाड़ियों को जो राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं है उन्हों घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा है.
घरेलू क्रिकेट महत्व को बढ़ाते हुए यह सिफारिश कीगई है। बीसीसीआइ का बयान उस समय आया है, जब कई क्रिकेटर चोटिल नहीं होने के बाद भी रणजी ट्रॉफी में राज्य टीम से प्रतिनिधित्व नहीं किया.


















