बीसीसीआई का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बाहर

Desk. बीसीसीआई ने नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दिया है। इसमें श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई के इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में है। बोर्ड ने इस साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया है।

बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल है। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं।

ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या शामिल है। ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना पांच करोड़ रुपये मिलते हैं।

ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल शामिल है। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना तीन करोड़ रुपये मिलते हैं।

ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार शामिल है। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

Electricity Bill: रांची में Electricity Bill का बड़ा खेल! 3 बल्ब...

रांची के पिठौरिया में बिजली बिल की बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। तीन बल्ब और तीन पंखे वाले कैलाश को 29.88 लाख रुपये का...

 Land Compensation का बकाया नहीं चुकाना पड़ा भारी, DC की सरकारी...

रामगढ़ सिविल कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण मुआवजा नहीं मिलने पर उपायुक्त की सरकारी गाड़ियों और चल संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया है। Land Compensation...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में नया Syndicate, 20 से...

JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में CID को नए सिंडिकेट का पता चला है। 20 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर सवाल हैं। दो एजेंसी...