Kishanganj: परिवार नियोजन की जानकारी जरूरी, किशनगंज सदर अस्पताल में…

किशनगंज: मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज Kishanganj सदर अस्पताल परिसर में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से विशेष अभियान का शुभारंभ नगर परिषद चैयरमेन इंद्रदेव पासवान ने फीता काटकर किया। जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत उपलब्ध सेवाओं के प्रति आमजन में जागरुकता लाने के लिए अस्पताल परिसर में काउंटर भी खोला गया।

Kishanganj के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं के प्रति आमजन में जागरुकता लाना तथा योग्य एवं इच्छुक दंपती को इच्छित सेवाएं देना है। उन्होंने बताया कि आमजन में जागरुकता लाने के लिए सही उम्र में शादी, शादी के बाद कम से कम 2 साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतर एवं प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर जोर देना। जिले में मिशन परिवार विकास अभियान 29 मार्च तक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – बिहार के PACS को किया जा रहा है कम्प्यूटरीकृत, इतने को घोषित किया गया E-PACS

Kishanganj नगर परिषद के चैयरमेन इंद्रदेव पासवान ने देश मे बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए,देश मे जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग किया है। साथ ही देश मे बढ़ती आबादी पर कहा कि आज चीन को भी जनसंख्या नियंत्रण करना पड़ा,और हमारे देश मे संसाधन उससे बहुत छोटे है। उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित जनसंख्या सरकार के लिए चुनौती स्वरूप है और देश के जनता के लिए भी चुनौती है उन्होंने इस कानून को लागू करने के लिए देश के जनता से को बढ़चढ़ कर आवाज उठाने का मांग किया।

यह भी पढ़ें-  Purnea में गोपाल यादुका हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

किशनगंज से कौशल विश्वास की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...