छठ पूजा में उतरना था मन्नत, ननिहाल में आया किशोर का तलाब में डूबने से मौत

सिवान : लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के पड़ौली साह टोला गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव निवासी सत्येंद्र राम का पुत्र अंकुश कुमार है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अंकुश आने ननिहाल पड़ौली आया हुआ था। बुधवार की दोपहर अंकुश बच्चों के साथ गांव के ही तालाब के पास खेल रहा था, तभी अचानक गायब हो गया। जहां खोजबीन की जा रही थी तभी तालाब से उसका शव बरामद किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचे शव का पंचनामा बना शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, अंकुश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी देखें :

मन्नत उतरवाने आया था अंकुश

मृतक का मामा विनोद राम ने बताया कि अंकुश का दो बहन हैं और अंकुश भाई में अकेला है। जहां उसकी मां ने छठ पूजा के दौरान उसका भाड़ा भी रखी थी कि यदि मुझे पुत्र की प्राप्ति हो जाती है तो मैं छठ पूजा करूंगी। जहां वह छठ पूजा करने के लिए अपने मायके अंकुश को लेकर आई थी। सभी तरफ छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। वहीं उसकी मां खरना की तैयारी कर रही थी। तभी मां को सूचना मिला कि अंकुश तालाब में डूब गया है। जहां मां दौड़ी दौड़ी तलाब के पास गई तो उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, मौत के बाद अंकुश की मां अपने पुत्र की याद में रोते-रोते अचेत हो जा रही है।

क्या बोले थानाध्यक्ष

मामले में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि तलाब में एक बच्चा डूबा है। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं, जांच चल रही है। सिवान पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है जल्द ही इस घटना के बारे में जानकारी परिवारवालों को दी जाएगी।

यह भी पढ़े : 55 साल की महिला ने मोबाइल के लिए दे दी जान…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!