लंबी छुट्टी पर जायेंगे KK PATHAK, छुट्टी विवाद से जोड़ा जा रहा मामला

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना के शिक्षा विभाग से आ रही है। जानकारी मिल रही है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि के के पाठक तीन जून से 30 जून तक की छुट्टी पर जा सकते हैं।

माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग में छुट्टियों को लेकर चल रहे विवाद के कारण के के पाठक छुट्टी पर जा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि के के पाठक के द्वारा गर्मी की छुट्टी नहीं दिए जाने और लगातार को मांग को देखते हुए सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव ने सीधे सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर स्कूलों में 8 जून तक की छुट्टी दे दी थी। मुख्या सचिव के छुट्टी के आदेश के बाद अपर मुख्य सचिव ने आदेश में आंशिक बदलाव किया था और कहा कि शिक्षकों के लिए छुट्टी लागू नहीं होगा।

इतना ही नहीं, के के पाठक ने जब से शिक्षा विभाग में पदभार संभाला है तब से लगातार वे सुर्खियों में बने हुए हैं और उनके रवैये के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज चल रहे थे। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव का भी आज अंतिम दिन है और वे सेवानिवृत हो रहे हैं। उनकी सेवा एक्सटेंशन के लिए के के पाठक ने अनुशंसा भी की थी लेकिन सरकार ने एक्सटेंशन नहीं दिया। के के पाठक ने 3 जून से 30 तक के लिए ईएल के लिए आवेदन दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LALAN SINGH को मिली बड़ी राहत, मुंगेर में पुनर्मतदान की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

KK PATHAK KK PATHAK KK PATHAK

KK PATHAK

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...